फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसानों को पानी नहीं मिला तो घेरेंगे कलेक्ट्रेट

किसानों को पानी नहीं मिला तो घेरेंगे कलेक्ट्रेट

Thu, 19 Jul 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों को पानी नहीं मिला तो घेरेंगे कलेक्ट्रेट
डीएम को दी जानकारी
मानसून की दगाबाजी और पंप कैनालों को पूरी क्षमता से न चलाने तथा समितियों से डीएपी-यूरिया उपलब्ध न होने से जिले के किसानों के सामने धान की रोपाई के लिए संकट उत्पन्न हो गया है। बुधवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की और सिंचाई के लिए पानी एवं खाद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ कलेक्ट्रेट घेरेंगे और आंदोलन होगा
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनपद में धान की रोपाई बाधित है। केवल दस फीसदी किसान निजी संसाधनों से रोपाई कर पाए हैं। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि नरायनपुर पंप कैनाल पर मात्र चार पंप ही संचालित है। जबकि उक्त कैनाल पर आठ पंप बंद पड़े हैं। ऐसे में टेल के किसानों के सामने धान की रोपाई का संकट खड़ा हो गया है। बताया कि कर्मनाशा के तटवर्तीय इलाकों में लगे लिफ्ट कैनाल भी पानी के अभाव में ठप पड़े हैं। वहीं समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं हैं। जिससे किसान परेशान है। बाहर से दोगुने दाम पर खाद मिलने से उनके सामने समस्या उत्पन्न हो गई । नहरों और पंप कैनालों को पूरी क्षमता से नहीं चलाया जा रहा है। खराब पड़े राजकीय नलकूपों की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, सरकारी अस्पतालों में दवा की उपलब्ध कराने और बिजली कटौती की समस्या को पूर्व सांसद ने डीएम के सामने रखा। चेताया कि सिंचाई सहित किसानों की अन्य समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पूर्व सांसद को आश्वस्त किया कि जल्द ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed