{"_id":"5a5127c14f1c1b4a018b60bb","slug":"71515268033-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 वर्षो से खलिहान की जमीन पर एसडीएम ने चलवाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 वर्षो से खलिहान की जमीन पर एसडीएम ने चलवाया बुलडोजर
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। वर्षो से जसुरी गांव में खलिहान की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर एसडीएम सदर विकास कुमार ने जेसीबी चलवा दिया। अतिक्रमणकारी द्वारा फसल बोए जाने पर पूरे फसल को जेसीबी से खुदवा दिया। इस दौरान हल्की नोक झोंक भी हुई। लेकिन पुलिस व प्रशासन के सख्त तेवर को देखते हुए इन लोगों को पीछे होना पड़ा। वहीं खाली जमीन को ग्राम प्रधान के कब्जे में लिखापढ़ी के बाद सौंपा गया । इसके साथ ही एक अन्य अतिक्रमणकारी को तीन दिन के अंदर कब्जा हटाने की नोटिस चस्पा किया गया।
जसुरी गांव में खलिहान के एक हेक्टेयर भूमि पर गांव के मराझू पुत्र सिकठू राम का अवैध रुप से कब्जा है। यह इस भूमि पर पिछले 40 वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर प्रदेश की सरकार ने कार्यवाही करने के लिए संकेत दिए थे। जिस पर पिछले दिनों सदर तहसील में तैनात हल्का लेखपाल सत्यप्रकाश ने नोटिस दिया था। बल्कि कब्जेदार ने फिर धान की फसल को काट कर गेंहू की फसल की बोआई कर दिया। इसके बाद तो स्वयं उपजिलाधिकारी सदर विकास कुमार ने पिछले 27 दिसम्बर को अपने कोर्ट से नोटिस दिया। लेकिन अतिक्रमण कारी पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद शनिवार को ट्रैक्टर लेकर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने पूरे खेत को जोतना शुरू कर दिए। जबकि खलिहान में हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहवाया गया। इसके साथ ही पूरे खेत में जेसीबी चलवाया गया। अतिक्रमण कारी से खलिहान की भूमि खाली कराकर राजस्व विभाग ने ग्राम ग्राम प्रधान को सौंप दिया।इस दौरान तहसीलदार गुलाव चंद्रा, नायब तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, एसएसआई रामनरायण पासी, के अलावा महिला पुलिस बंदना कुश्वाहा, रवि कुुमार लेखपाल, सत्यप्रकाश, नीरज आदि राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।