फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   705 boxes of liquor recovered, one arrested

Chandauli News: 705 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
705 boxes of liquor recovered, one arrested
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार को जीटी रोड स्थित एक ढाबा के पास से बिहार से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 705 पेटी शराब की खेप बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत साठ लाख रुपये है। हरियाणा में बनी शराब को खाद के फर्जी बिल्टी के सहारे ट्रक पर धान की भूसी में छिपाकर ले जाया जा रहा था। शराब के साथ चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। एडीजी और एसपी ने शराब बरामद करने वाली टीम को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी के बाद चंदौली तस्करी का ट्रांजिट जोन बना गया है। पुलिस भी समय समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। इसी क्रम में शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि शराब तस्कर एक ट्रक में अवैध शराब लादकर हरियाणा से बिहार की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस व स्वॉट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने लीलापुर के समीप ढाबे के पास हाईवे पर पहुंचकर घेराबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक ट्रक आता दिखा। ट्रक को घेराबंदी कर सर्विस लेन पर रोक लिया गया। ट्रक चालक से पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि इस ट्रक में खाद की बोरियां लदी है। इस की बिल्टी मेरे पास हैं। ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक में धान की भूसी से भरी बोरियों को हटाकर देखा गया तो ट्रक में 705 पेटी शराब बरामद हुई। एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रतनलाल ने बताया कि ट्रक के मालिक द्वारा यह शराब ट्रक में लोड कराया गया था और फर्जी बिल्टी बनाकर दिया गया था। यह शराब लादकर हरियाणा से बिहार जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed