{"_id":"67dc2fe37a2ffde2c706c8e5","slug":"70-lakh-worth-of-liquor-seized-was-being-transported-from-punjab-to-bihar-under-a-sack-of-putty-on-a-truck-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : 70 लाख की शराब पकड़ी गई, ट्रक पर पुट्टी की बोरी के नीचे रखकर ले जा रहे थे पंजाब से बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : 70 लाख की शराब पकड़ी गई, ट्रक पर पुट्टी की बोरी के नीचे रखकर ले जा रहे थे पंजाब से बिहार
Thu, 20 Mar 2025 08:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:40 PM IST
सार
सैयदराजा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेंप पकड़ी है। पुट्टी की बोरी के नीच रखकर ले जायी जा रही सत्तर लाख की अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब से बिहार की ओर जा रही ट्रक को शक के आधार पर पकड़ा गया तलाशी के बाद ये बरामदगी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैयदराजा पुलिस और स्वाॅट टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सैयदराजा में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक को पकड़ा। जिस पर पुट्टी की बोरी के नीचे 70 लाख रुपये मूल्य की शराब रखी गई थी। ट्रक से 680 पेटी में 6012 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शराब पंजाब से बिहार भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस जेठमलपुर के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक आते हुए दिखा। रुकने का इशारा करने पर चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। जांच करने पर सफेद पुट्टी की बोरी के नीचे कुल छह हजार लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचता है। बिहार में शराब बंदी से अच्छी कीमत मिल जाती है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुंगराज सिंह निवासी ग्राम मूसे, थाना चवाल, जिला तरणताल पंजाब के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन