फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो दर्जन नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटरों को नोटिस जारी

दो दर्जन नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटरों को नोटिस जारी

Sat, 11 May 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दो दर्जन नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटरों को नोटिस जारी
सकलडीहा। लक्ष्य के सापेक्ष प्रसव की रिपोर्टिंग कम होने पर गुरूवार को सकलडीहा सीएचसी पर प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों सहित अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर संचालकों को बुलाया गया था। इसमें आठ संचालकों को छोड़ दो दर्जन से अधिक संचालक नदारद रहे। इससे नाराज सीएचसी अधीक्षक ने शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश पर सभी अनुपस्थित संचालकों को नोटिस जारी की है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण का गर्भवती महिलाओं की नियमित रिपोर्ट तो दर्ज है लेकिन प्रसव कहां हुआ, जच्चा- बच्चा कैसे हैं, इसकी रिपोर्ट सरकारी अस्पताल को छोड़ प्राइवेट नर्सिंग हेम संचालकों ने उपलब्ध नहीं कराई है। इसको लेकर गुरुवार को सीएचसी पर सभी नर्सिंग संचालकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें एक पैथोलॉजी सहित आठ नर्सिंग होम संचालकों को छोड़ दो दर्जन से अधिक संचालक गायब रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। सीएमओ के निर्देश पर सभी अनुपस्थित नर्सिंग होम संचालकों का नोटिस जारी करने के साथ ही उनका लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट सौंपी गई है। सीएचसी अधीक्षक डा. आरबी शरण ने बताया कि प्रसव की रिपोर्ट न देने पर सभी अनुपस्थित नर्सिंग होम संचालको को नोटिस जारी की गई है। कहा कि बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed