{"_id":"5c291261bdec2256ed2b8c87","slug":"61546195553-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई सायकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई सायकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी पर रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग सशक्तीकरण योजना के तहत 26 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की।
अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगों में प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना के तहत ट्राई मिलने दिव्यांगों को सुविधा होगी। उन्हें कहीं भी आने-जाने में किसी का सहारा लेना नहीं पड़ेगा और वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते दिव्यांगों तक सरकार की इस योजना को पहुंचाना उनका दायित्व बनता है। इस दौरान संजय सिंह, नागेश पांडेय, आनंद सिंह साहब, मन्नू सिंह, सोनू सिंह, राजेश द्विवेदी, संतोष सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन