फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जनपद में धान खरीद के रफ्तार नहीं आ रही तेजी

जनपद में धान खरीद के रफ्तार नहीं आ रही तेजी

Wed, 05 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जनपद में धान खरीद के रफ्तार नहीं आ रही तेजी

विज्ञापन
चंदौली। जनपद में धान खरीद की रफ्तार तेजी नहीं आ पा रही है। एक माह में मात्र 2609 एमटी ही धान की खरीद हुई है। क्रय केंद्रों पर सुस्ती के कारण किसान परेशान हैं। किसानों को केंद्रों पर अनाज पहुंचाने के बाद घंटों नंबर आने का इतंजार करना पड़ रहा है। सीएम के सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण क्रय केंद्रों की पड़ताल करेंगे, ताकि केंद्र प्रभारियों की लापरवाही सामने आ सके।
जिले में इस बार एक लाख 83 हजार 300 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। शासन के निर्देश पर जिले में एक नवंबर से ही धान खरीद की प्रक्रिया चालू है। लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी धान खरीद की गति में इजाफा नहीं हो सका है। 61 क्रय केंद्रों पर अभी तक महज 2609 मिट्रिक टन ही धान की खरीद हो सकी है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता व सही ढंग से मानीटिरिंग न होने क्रय केंद्रों से प्रभारी गायब रहते हैं। लापरवाही का आलय यह है कि नवंबर के शुरूआत में 15 दिनों तक जिला मुख्यालय के नवीन कृषि मंडी के अलावा ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में कोई भी क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया था। उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के दबाव और किसान दिवस में किसानों के जोरशोर से मुद्दा उठाने के बाद विभागीय अधिकारी व क्रय एजेंसियों के प्रभारी सक्रिय हुए। इसके बाद क्रय केंद्रों को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


जिले के 61 क्रय केंद्रों पर 2609 एमटी धान की खरीद हुई है। धान खरीद में तेजी लाने के लिए क्रय एजेंसी व केंद्र प्रभारियों को निर्देशित दिया गया है। अनूप कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed