फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   61 foreign Corona positive, including two foreigners, 12 migrants found

दो विदेशी, 12 प्रवासी सहित मिले 61 नए कोरोना पॉजिटिव

Sun, 16 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
61 foreign Corona positive, including two foreigners, 12 migrants found
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में दो विदेशी, 12 प्रवासी सहित 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। दूसरी तरफ 19 लोगों के संक्रमण मुक्त होने पर एल वन फैसिलिटी सेंटर से मुक्त किया गया। रविवार को मिली रिपोर्ट में एक बालिका, एक बालक, 16 महिला तथा 43 पुरूष संक्रमित मिले। इनमें से एक आंध्र प्रदेश, तीन भिवंडी हरियाणा, एक गुरूग्राम, दो राजकोट, एक हैदराबाद, दो ईराक, एक मध्य प्रदेश, एक पुणे, एक सुरत, एक बड़ोदरा गुजरात, से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से चार रेलवे, एक पुलिसकर्मी, तीन मेडिकल स्टोर, एक माइक्रो फाइनेन्स, एक जनरल स्टोर, एक डोसा की दुकान, एक घड़ी की दुकान, एक आटो मोबाईल एजेन्सी कर्मी, एक सीआरपीएफ जवान, एक इलेक्ट्रिशियन, दो किसान, एक हलवाई, चार गृहणी, चार छात्र हैं। ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के सात, चहनिया ब्लाक के तीन, चकिया ब्लाक के ग्रमीण क्षेत्र से दो और नगरीय क्षेत्र से दो, चंदौली नगर से एक और ग्रामीण क्षेत्र से 12, धानापुर के दो, नौगढ़ के दो, नियामताबाद के 11, पीडीडीयू नगर के 13, शहाबगंज के छह रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से दो व्यक्ति मिर्जापुर और दो वाराणसी के हैं। दूसरी तरफ कोविड एल वन फैसिलिटी सेंटर से 19 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1365 हो गई।इनमें एक्टिव केस की संख्या 267 है जबकि 966 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। 120 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक कुल 12 मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed