{"_id":"65da485994fe527bce0cd654","slug":"60-couples-tied-the-knot-chandauli-news-c-189-1-svns1011-110874-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शादी के बंधन में बंधे 60 जोड़े,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शादी के बंधन में बंधे 60 जोड़े,
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी स्थित विकासखंड परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 59 हिंदू व एक मुस्लिम जोड़े ने जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। सामूहिक विवाह में एक जोड़ी मुस्लिम वर्ग का भी निकाह हुआ। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विवाह के लिए कुल 17 मंडप बनाए गए थे जिनमें कुल 60 जोड़े एक दूजे के हुए। इस दौरान 59 जोड़ों की जहां हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई गई वहीं मुस्लिम वर्ग के एक जोड़े को निकाह पढ़ाया गया। एक तरफ 11 विद्वान ब्राह्मण मंत्रोच्चार के बीच शादी संपन्न करा रहे थे तो वहीं मौलवी ने निकाह पढवाई। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक ने नवविवाहित जोडों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। साथ ही प्रमाण पत्र भी सौंपा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की शादी धूमधाम और भव्यता से करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रही है। इस योजना से गरीब अभिभावकों को भी अपनी बेटी की शादी करने का अवसर मिल रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि ने नवविवाहित जोडों को नवजीवन की बधाई देते हुए कहा कि शासन गरीबों, मजलूमों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर रविंद्र त्रिपाठी, अंजनी सिंह, अजीत सिंह, रितेश सिंह, जयशंकर सिंह, विक्की सिंह, सुनील सिंह, संतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी, राजेश सिंह, सोनू सिंह आदि रहे।
इनसेट.......
जांच में 42 जोड़े मिले थे अपात्र
कंदवा। बरहनी में सामूहिक विवाह के लिए 107 जोड़ों ने शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था।जांच में 42 जोड़े अपात्र मिले। इस पर 65 जोड़ों का विवाह होना था लेकिन पांच जोड़े शादी के लिए नहीं पहुंचे। इससे 45 फीट चौडे व 135 फीट लंबे टेंट में बनाए गए 17 मंडपों में 60 जोडों का विवाह हुआ।
विज्ञापन
रिपोर्ट- सुनील सिंह