फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   59,218 cases settled at the National Lok Adalat; criminal cases accounted for the highest number of resolutions.

Chandauli News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मामले हुए निस्तारित, सबसे ज्यादा फौजदारी के वाद सुलझे

Sun, 13 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
59,218 cases settled at the National Lok Adalat; criminal cases accounted for the highest number of resolutions.
लोक अदालत में उपस्थित लोग। सूचना विभाग
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में लोक अदालत में राजस्व और प्रशासनिक समेत 59,218 मामले निस्तारित किए गए। इन मामलों में कुल 22,57,60,855 रुपये की समझौता राशि तय हुई। सबसे ज्यादा फौजदारी के 2,376 वाद सुलझे।
विज्ञापन

लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न न्यायालयों में लंबित 7,447 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों और प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन के 51,771 मामलों का समाधान हुआ। पारिवारिक न्यायालयों के 70 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को 38.10 लाख रुपये की समझौता राशि दिलाई गई।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में क्षतिपूर्ति के 121 मामला निस्तारित: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में क्षतिपूर्ति के 135 में से 121 मामले निस्तारण हुए।
इन मामलों में क्षतिपूर्ति याचियों को कुल 8,03,16,000 रुपये मिले। स्थायी लोक अदालत में 18 मामले प्रस्तुत हुए। जिनमें 12 का निस्तारण करते हुए 54,52,544 रुपये की समझौता राशि तय की गई।

अपर जिला जज चतुर्थ की अदालत में विद्युत वसूली से संबंधित 619 वादों का निस्तारण किया गया।
विभिन्न न्यायालयों ने 5,138 शमनीय फौजदारी वाद निस्तारित किए, जिनमें 5,79,220 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। एनआई एक्ट के 10 मामलों समेत अन्य प्रकार के 1,405 मामलों का भी निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed