फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   53 industrial units will be set up, will get grant

स्थापित होगी 53 औद्योगिक इकाई, मिलेगा अनुदान

Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
53 industrial units will be set up, will get grant
प्रदेश सरकार ने जिले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 53 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य दिया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम में लाभार्थी का चयन किया जाएगा। प्रत्येक इकाई की स्थापना के लिए अनुदान दिया जाएगा। साथ ही रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों की ओर से भी ऋण देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

सीएम स्वरोजगार योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक को एमएसएमई की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन योजना के तहत किया जाएगा। अभ्यर्थियों के अभिलेख आदि का अवलोकन कर बैंकों को फाइल भेजी जाएगी। बैंकों की ओर से औद्योगिक इकाई लगाने के लिए सब्सिडी युक्त ऋण दिया जाएगा। अभ्यर्थी अधिकतम 25 लाख रुपये लागत की औद्योगिक इकाई लगा सकते हैं। शासन ने जिले के लिए 1.02 करोड़ मार्जिन मनी निर्धारित की है। इसमेें विशेष रुप से मास्क, सैनिटाइजर व कोरोना से बचाव को अन्य संसाधन बनाने का कारखाना लगाने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। नए उद्यमियों के लिए भी यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस समय कोरोना से बचाव के संसाधनों की खूब मांग है। ऐसे में कम समय में ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed