{"_id":"5cd32a51bdec2206fe06071f","slug":"51557342801-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में मिला पिछड़ा वर्ग को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में मिला पिछड़ा वर्ग को सम्मान
Thu, 09 May 2019 10:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली संसदीय सीट से प्रत्याशी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थन में बुधवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनसभा की। उन्होंने क्षेत्र के विरना नेदिलपुर, धानापुर और अहिकौरा में कहा कि भाजपा की सरकार में पिछड़ों को सम्मान मिला है। डॉ. पांडेय ने कहा कि यहां विकास का काम कराया गया है। रेलवे ब्रिज से लेकर बिजली, सड़क की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 5 साल में अपने काम करने का तरीका बता दिया है कि आखिर वह कैसे काम करना चाहती है। मोदी की योजनाएं और उनके काम करने का अपना अलग ही तरीका है। गरीबों, किसानों के खाते में सीधे पैसा सब्सिडी पहुंच रही है। 2022 तक मोदी सरकार गरीबों को पक्की छत देने के लिए तत्पर है। आतंकवादियों ने हमला किया है, तो हमारी सरकार ने सबक सिखाया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास को रोकने के लिए अपने स्वार्थ हेतु गठबंधन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। यह लोग गरीबों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव जिस तरह से सपना देख रहे हैं, वह कभी भी पूरा नहीं होने वाला है। साथ में विधायक सुशील सिंह, अनिल मौर्या, प्रदीप मौर्य, मनोज कुशवाहा, सुरेंद्र मौर्या, हरिबंश उपाध्याय, हृदय नाथ तिवारी बृजेश सिंह सुजीत जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन