{"_id":"5c227e02bdec22570156adce","slug":"51545764354-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की जनता पर नहीं चलेगा अब जुमलों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की जनता पर नहीं चलेगा अब जुमलों का जादू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। युवा कांग्रेस की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें बिहार औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव तक ले जाए, लोगों की उम्मीद अब कांग्रेस से जुड़ रही है। पांच जनवरी को यात्रा चंदौली के पड़ाव पहुंचेगा और इसके बाद जिले के अन्य हिस्सों में यात्रा जाएगी।
विधायक ने कहा युवा कांग्रेसी पूरे देश में युवा क्रांति लाने का काम कर रहे हैं। कहा कि जनता अब भाजपा की मोह-माया व भ्रम को जान चुकी है, अब किसी भी तरह के जुमलों का जादू देशवासियों पर चलने वाला नहीं है। भाजपा के लोगों ने पांच वर्ष में देश में नफरत के बीज बोए और समाज को बांटने की कोशिश की। युवा कांग्रेसियों ने परिवर्तन की ठानी तो पूरे देश में एक नई क्रांति को जन्म दिया। कहा कि अभी-अभी जिस प्रकार से रिजर्व बैंक के गर्वनर ने त्याग-पत्र दिया है, वहीं सीबीआई में जिस तरह से अफसर आपसी घमासान कर रहे हैं। इस दौरान अध्यक्ष सियाराम पाठक, राधेश्याम यादव, अजीत पाठक, नीरज त्रिपाठी, अजीत जायसवाल, मुहम्मद आजम, प्रिंस तिवारी, बनमाली, ध्रुव मिश्रा, मनीष यादव, शिवेंद्र मिश्र रहे।
विज्ञापन
चुनाव में क्षेत्रीय लोगों को मौका मिलेगा
चंदौली। पार्टी शक्ति प्रोजेक्ट के जरिए लोकसभा प्रत्याशियों का चयन करेगी। सर्वाधिक जनसमर्थन वाले प्रत्याशियों को ही टिकट देकर मैदान में उतारा जाएगा। ये बातें मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आनंद शंकर सिंह ने कही। कहा कि चुनाव में क्षेत्रीय लोगों को मौका दिया जाएगा। महिलाओं को भी चुनाव में वरीयता दी जाएगी। काफी समय से संगठन से जुड़ी सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को इस बार लोकसभा चुनाव में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन