{"_id":"5b94246b867a557f195f35ce","slug":"51536435307-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग स्टाफ सम्मेलन मंथन को सफल बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग स्टाफ सम्मेलन मंथन को सफल बताया
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन के बैनरतले दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में पांच सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन मंथन को यूनियन नेताओं ने पूरी तरह सफल बताया है। कहा कि इस सम्मेलन चेकिंग स्टाफ की समस्याओं को जिस तरह से उठाया गया है, उससे चेकिंग स्टाफ में नए उत्साह का संचार हुआ है।
कार्यक्रम से लौटे ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पंजियार आदि ने बताया कि सम्मेलन में चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ घोषित करने की मांग को पूरा समर्थन मिला है। कहा कि पाकिस्तान, बंग्लादेश सहित अन्य देशों में चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ का दर्जा प्राप्त है। अंग्रजों ने स्वतंत्रता आंदोलन में लगे लोगों को ट्रेन में विशेष सुविधा देने पर टीटीई से चिढ़ कर अंग्रेजों ने रनिंग स्टाफ का दर्जा छीन लिया था। कहा कि पांच सितंबर को मंथन कार्यक्रम के बाद चेकिंग कर्मचारियों में आशा की नई किरण दिखी है।