फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समारोहपूर्वक मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

समारोहपूर्वक मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

Mon, 16 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन
केक काटा

विज्ञापन
चंदौली। भाजपा जिला इकाई की ओर से रविवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के व्यक्तित्व पर चर्चा के दौरान कार्यक्रम संयोजक डा. केएन पांडेय ने कहा कि डा. महेंद्रनाथ पांडेय का व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ईमानदार छवि और कर्मठता के चलते ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने डा. महेंद्र नाथ पांडेय को देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंप दी है। कहा कि उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर प्रदेश अध्यक्ष का पद प्राप्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच केक काटा और प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही यह विश्वास जताया कि डा. महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में भाजपा 2019 के लोक सभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में राणा सिंह, राजकिशोर सिंह, दर्शना सिंह, अनिल तिवारी, शशिशंकर सिंह, शिवशंकर पटेल, धीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश गुप्ता, अनिल सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। पद्बड़ाव संवाददाता के अनुसार प्रदेेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय का जन्म दिन अनिल गुप्ता गुड़डू की मौजूदगी में कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके केक काटकर डॉ. पांडेय के दीर्घायु की कामना की गई और लोगों में मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर इंम्तियाज खां, भूलई यादव, मिश्री लाल, संजय, सचिन अग्रवाल, मैनेजर सोनकर, अमित रूंगटा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed