फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महोत्सव में कजरी की विभिन्न विधाओं की निखरी रंगत

महोत्सव में कजरी की विभिन्न विधाओं की निखरी रंगत

Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
महोत्सव में कजरी की विभिन्न विधाओं की निखरी रंगत

विज्ञापन
चकिया (चंदौली)। स्थानीय उपजिलाधिकारी आवास परिसर में लतीफशाह के मेले तथा भगवान श्री कृष्ण के बरही के अवसर पर स्थानीय नगर पंचायत की ओर से परंपरागत कजरी महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। महोत्सव में कजरी की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन गायक कलाकारों ने किया। महोत्सव का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कजरी की स्वर लहरियां ग्रामीण संस्कृति की आत्मा में रची-बसी हैं। कजरी के गीतों से मानव मन में अतिरिक्त उल्लास उमंग तथा उत्साह का संचार होता हैं। ऋतु गीतों में कजरी के गायन की परंपरा भारतीय संस्कृति के प्रभाव को दर्शाती है।
विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने कजरी महोत्सव की परंपरा को जीवंत रखने के लिए लोगों से अपील किया। मंच के कलाकारों की कला को सराहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संस्कृति की झलक महोत्सव में निहित रहता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा 104वां वर्ष विराट कजरी महोत्सव का साक्षी वट वृक्ष भी है। गंगा-जमूनी तहजीब की आजादी यह विरासत है। इसके बाद गायक कलाकार अवधेश कुमार सिंह ने पड़ोसी बनल दुशासन चैन बा मुश्किल मिलना, कुमारी गंगा प्रजापति ने सजनी सौतिन श्याम की बसुड़ी सदा रोआवे लागे ना, मंगला सिंह चौहान ने बेरी-बेरी दुख देत बा पड़ोसिया ना, सानिया मंसूर ने जहीया से गईला राजस्थान हो दुईजी का चांद भईला सजना, रामप्रसाद चैहान अरे सखी श्याम बिना सावन ना सुहात बा, शंकर यादव ने कल के आतंकवादी दुशासन सुतल शेर जगावत बा सहित नाम चीन कजरी कलाकरों ने गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रोताओं ने बनारसी कजरी, मिर्जापुरी कजरी, झूमर कजरी, ढुनमुनियां कजरी के साथ ही बिहार में गाई जाने वाली कजरी का आनंद उठाया। प्रतियोगिता के निर्णायक साहित्यकार डॉ. हौशिला प्रसाद द्विवेदी, बृज बिहारी अमिट तथा हरिबंश सिंह बवाल रहे। इस मौके पर तहसीलदार राकेेेेश कुमार सिंह, रमेश जायसवाल, भगवान दास मौर्य, उमाशंकर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, राममूरत कुशवाहा, अनिल सोनकर, रामदुलारे गोड़, कैलाश जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, सुधाकर कुशवाहा, अनिल सिंह, रामकृत, मदन गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, अजय पांडेय, प्रमोद कुुशवाहा, परशुराम सिंह, कोतवाल तेज बहादुर सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजनाथ यादव, एकरामूल हक आदि रहे। संचालन नरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन ईओ अशोक कुमार मिश्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed