फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   500 saplings planted in Atal Van

Chandauli News: अटल वन में लगाए गए 500 पौधे

Thu, 31 Jul 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
500 saplings planted in Atal Van
राजदरी। वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत चकिया रेंज के गोठौली रोपवानी में अटल वन की स्थापना की गई। इस दौरान 500 से ज्यादा पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चकिया ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने पौधरोपण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि ये हमारी संस्कृति, भावनाओं और भविष्य की नींव होते हैं। वन क्षेत्राधिकारी चकिया रेंज अश्विनी चौबे ने बताया कि अटल वन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में समर्पित है। उनकी सोच और दूरदृष्टि हमेशा प्रकृति और विकास में संतुलन की रही है। इस दौरान 500 से ज्यादा पौधे लगाए गए। इनमें पीपल, नीम, आंवला, अमरूद, शीशम, कचनार आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री आशीष पाठक, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed