फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   49 passengers caught in PDDU for chain pulling

Chandauli News: चेन पुलिंग करने पर पीडीडीयू पकड़े गए 49 यात्री

Wed, 04 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
49 passengers caught in PDDU for chain pulling
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से बिना उचित कारण के चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने और महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में पुरुष यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक पखवाड़े में पीडीडीयू मंडल में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के आरोप में 49 लोगों का चालान किया गया है। वहीं महिला कोच में यात्रा करते हुए 127 पुरुष यात्री पकड़े गए। महिला कोच में यात्रा करने और चेन पुलिंग करने पर कुल 522 लोगों का मंडल में चालान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे की ओर से बिना पर्याप्त कारण चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुषों को भी पकड़ा जा रहा है। चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने वालों के खिलाफ ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत 16 से 31 मई के बीच 522 लोगों को पकड़ा गया। इसके तहत पीडीडीयू मंडल में 49, दानापुर मंडल में 238, समस्तीपुर में 112, सोनपुर में 72 और धनबाद मंडल में 51 लोगों का चालान किया गया है। इसी तरह ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत 16 से 31 मई तक महिला कोच में यात्रा करने वाले 1588 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। पीडीडीयू मंडल 114 यात्री पकड़े गए। वहीं दानापुर मंडल में 856, सोनपुर मंडल में 306, धनबाद मंडल में 185 और समस्तीपुर मंडल में 114 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed