{"_id":"61b4fe60bbc403580e1e02ef","slug":"438-couples-put-garlands-around-each-other-s-necks-chandauli-news-vns6273144124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 438 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में डाली वरमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 438 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में डाली वरमाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत जिले के नौ ब्लाकों और चंदौली नगर पंचायत में 438 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। वैदिक मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच वर और वधु एक दूसरे का हाथ थामा और जीवन साथ बिताने की कसम खाई। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिए गए। इस दौरान वैवाहिक समारोह स्थल पर दिन भर मंगलगीत बजते रहे और लोगों की आवाजाही रही।
सैयदराजा। नगर के नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह में बरहनी ब्लाक के 97 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। समारोह में जहां 95 जोड़ों का विवाह हिंदी रीति रिवाज से हुआ वहीं दो मुस्लिम जोड़ों का विवाह मुस्लिम रिवाज के अनुसार हुआ। इस अवसर पर बीडीओ , समाज कल्याण अधिकारी, प्रमुख पति महेन्द्र सिंह , जिला पंचायत सदस्य पति इंदल सिंह बाबा, प्रधान पति बब्लू ,विकास सिंह, राहुल सिंह,एडीओ समाज कल्याण बरहनी राज कुमार चौधरी रहे।
नियमताबाद। स्थानीय विकास खंड कार्यालय के परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में 27 जोड़ों का विवाह हुआ। 24 जोड़े हिंदू रीति से और तीन जोड़े मुस्लिम रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे। इस मौके पर विधायक साधना सिंह, बीडीओ ज्वाला सिंह यादव ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
शहाबगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को पशु चिकित्सालय परिसर में तीन मुस्लिम और 35 हिंदू जोड़ों का विवाह हुआ। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह और नोडल जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र सिंह मौर्य ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।इस दौरान एडीओ समाज कल्याण उपेन्द्र पांडेय, लेखाकार प्रेम प्रकाश आर्या, परमेश्वरी प्रसाद, अनिल पटेल, जैनेन्द्र कुमार राव, अनिल सिंह, विरेन्द्र चौहान, विजय साहू, धर्मराज, रविन्द्र कुमार रहे।