{"_id":"66f6b44b552b780fec1e2c0bdce929d4","slug":"435-young-successful-in-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में जौनपुर के 435 युवा सफल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में जौनपुर के 435 युवा सफल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज आवाजापुर में चल रही सेना भर्ती
विज्ञापन
के छठे दिन रविवार को जौनपुर जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
तीन ट्रेडों क्लर्क, टेक्निकल और नर्सिंग सहायक के लिए कुल 4633 अभ्यर्थियों को टोकन वितरित किया गया। दौड़ में कुल 4033 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें 435 सफल हुए।
सोमवार को भर्ती में मिर्जापुर जनपद के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
रविवार को क्लर्क के लिए 3415, टेक्निकल के लिए 714 और नर्सिंग सहायक के लिए 504 युवाओं को टोकन दिया गया। लंबाई की नाप में क्लर्क में 3100, टेक्निकल में 544 तथा नर्सिंग सहायक में 389 अभ्यर्थी दौड़ के लिए पात्र पाए गए। सभी पात्र 4033 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया।
इसमें क्लर्क के लिए 202, टेक्निकल के लिए 193 तथा नर्सिंग सहायक के लिए 40 अभ्यर्थी चयनित हुए।
कर्नल सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी विनीत प्रभात ने बताया कि दो दिनों में जौनपुर के कुल 1033 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सभी का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा तथा लिखित परीक्षा नवंबर (संभावित) में कराई जाएगी।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता बरती जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन भी सर्तक है।