फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   42 temporary flood posts set up in the banks of the Ganges

गंगा के तटवर्ती इलाकों में 42 अस्थाई बाढ़ चौकियां स्थापित

Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
42 temporary flood posts set up in the banks of the Ganges
चंदौली। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका से लोग भयभीत है। जिला प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए तटवर्ती इलाकों में 42 अस्थाई बाढ़ चौकियों की स्थापना कर दी है। साथ ही राजस्व विभाग की टीम को तटवर्तीय इलाकों में निगरानी और गश्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य के लिए सौ से अधिक छोटी, बड़ी नावों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से पीडीडीयू नगर और सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सात दर्जन से अधिक गांव प्रभावित होते है। जबकि कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गड़ई से चकिया के तीन और सदर के पांच दर्जन गांव में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। फिलहाल गंगा और अन्य नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। लेकिन गंगा नदी में तेजी के साथ पानी का बढ़ाव हो रहा है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों के लोग बाढ़ की आशंका से काफी भयभीत हैं। जिला प्रशासन ने आपदा से निबटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी चालू कर दिया है।
विज्ञापन

चंदौली। गड़ई नदी पर तीन, कर्मनाशा पर 12, चंद्रप्रभा पर आठ तथा अन्य तटवर्तीय इलाकों में 19 बाढ़ चौकी स्थापित कर दिया है। इन चौकियों पर राहत और बचाव के साथ लोगों की मदद के लिए सामान उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। बाढ़ निगरानी के लिए सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के पीडीडीयू नगर स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां सिंचाई विभाग ने साम कर्मचारियों को तैनात किया है। जो तीन शिफ्ट में स्थिती पर नजर रखने के साथ अन्य विभागों से समन्वय बनाएंगे। वहीं कंट्रोल रुम में मानिटरिंग के तीन अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। सभी नदियों का जलस्तर बहुत कम है। लेकिन तटवर्तीय इलाकों में निगरानी के लिए 42 बाढ़ चौकियों की स्थापना कर दिया गया है। राजस्व टीम के लोग बराबर नदी के किनारे वाले गांव में गश्त करेंगे।-अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed