फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बर्फीली हवा से बढ़ी ठंड, पारा लुढ़ककर पहुंचा सात पर

बर्फीली हवा से बढ़ी ठंड, पारा लुढ़ककर पहुंचा सात पर

Wed, 16 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवा से बढ़ी ठंड, पारा लुढ़ककर पहुंचा सात पर
पीडीडीयू नगर। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होते ही मंगलवार को मौसम ने करवट बदल दी है। सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई और लोग कांपते रहे। शीतलहरी की वजह से दिन में भी लोग अलाव तापते रहे। शाम ढलने के बाद ठंड में और इजाफा हो गया। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान 24 से लुढ़ककर 21 डिग्री पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर सात पर पहुंच गया। कुछ दिनों से लोगों को ठंड से राहत मिली हुई थी। पिछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते मौसम फिर बदलने लगा। मंगलवार को सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं के चलते गलन बढ़ गई और दिन में भी लोग अलाव से चिपके रहे। दिन ढलने के साथ ठिठुरन बढ़ गई और जनजीवन कांपने लगा। सबसे ज्यादा परेशानी फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को हुई। उनके लिए सर्द हवाएं चुनौती साबित हुईं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से केवल एक स्थान पर रैन बसेरा बनाया गया है, जो लोगों को ठंड से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हो रहा है। एक स्थाई आश्रय गृह अलीनगर में बनाया गया है पर वहां तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल से कम नहीं है। साथ ही प्रचार-प्रसार के अभाव में इस आश्रय गृह की जानकारी कम ही लोगों को है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने नगर में अलाव की संख्या जरूर बढ़ा दी है। सोमवार की रात 66 स्थानों पर अलाव जलवाए गए थे जबकि मंगलवार को इनकी संख्या बढ़ाकर 70 कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed