फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कहीं मना शौर्य दिवस तो कहीं काला दिवस मनाया

कहीं मना शौर्य दिवस तो कहीं काला दिवस मनाया

Thu, 06 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कहीं मना शौर्य दिवस तो कहीं काला दिवस मनाया

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर किसी ने काला दिवस तो किसी ने शौर्य दिवस मनाया । विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के मद्देनजर बाइक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। दूसरी तरफ वामपंथी संगठनों ने काला दिवस मनाते हुए सांप्रदायिक विरोधी मार्च निकाला। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी माले कार्यकर्ताओं ने नगर के रिक्शा तांगा स्टैंड पर सभा की। इसमें संविधान बचाओ धर्मनिरपेक्षता बचाओ के नारे लगाए। इस मौके पर विवादित ढांचा विध्वंस के दोषियों को सजा दिलाने और बुलंद शहर मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की। इस मौके पर अनिल पासवान, शशिकांत, सत्यनरायन सिंह, दिनेश कुमार, मेहदी हसन, प्रह्लाद मिश्र, जीरा देवी, संजीव, रामबाबू यादव रहे। इसी तरह विश्व हिंदू परिषद के बैनरतले कार्यकर्ताओं ने जुुलूस निकाला गया। लाठ नंबर एक निकली बाइक जुलूस पूरे नगर भ्रमण की। जुलूस गल्ला मंडी, ईस्टर्न बाजार, धर्मशाला, जीटीआर ब्रिज, वेस्टर्न बाजार होते हुए सुभाष नगर पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में विहिप के जिला संगठन मंत्री रामजी तिवारी, इंद्रजीत जायसवाल, राजेश जायसवाल, उमेश जायसवाल उपस्थित रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार वामपंथी दलों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को सांप्रदायिकता विरोध मार्च निकाला। मार्च के बाद मां काली जी के पोखरे पर सभा की। इसमें वक्ताओं ने भाजपा व संघ की नफरत की राजनीति का किसान मजदूर की एकता से करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीप्रसाद, अजय राय, शुकदेव मिश्र, लालचंद सिंह, शिवमूरत राम, पनारू कुशवाहा, सुभाष सिंह पटेल, रामनंदन मौर्य रहे। इसी तरह हिंदू युवा वाहिनी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नगर में शौर्य दिवस के अवसर पर जुलूस निकाला। निर्भयदास हनुमान मंदिर से हिंयुवा तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। जुलूस में सारांश केशरी, विजय वर्मा, सरदार जीत सिंह, हिमांशु कश्यप, सुनील मद्धेशिया, उमेश गुप्ता, शुभम मोदनवाल, सुरज प्रजापति, सौरभ प्रजापति, अरविंद मोदनवाल, उमेश शर्मा रहे।
विज्ञापन


चकिया। नगर में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से निकाले गए शौर्य दिवस जुलूस के दौरान सड़क पर से जल रहे पटाखा को हटाने में कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी का दाहिना पैर जख्मी हो गया। उन्हे जिला संयुक्त चिकित्सालय में ले जाया गया। यहां पैर की एड़ी में गंभीर चोट होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलिया। अयोध्या विवादित विध्वंस दिवस की बरसी पर गुरुवार को स्थानीय कस्बा के चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रही। थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह कस्बा के चौराहे से पूरे बाजार में पुलिसकर्मियों के साथ भ्रमण कर शांति बनाए रखने में जूटे रहे। इस दौरान किसी संगठन ने जुलूस नहीं निकाला।

पीडीडीयू नगर। बाबरी विध्वंस की बरसी पर कहीं अप्रिय घटना न हो इसके मद्देनजर सुरक्षा बलों ने गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सतर्क रही। उच्चाधिकारियों ने आरपीएफ और जीआरपी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। इसी को देखते हुए बुधवार की शाम डाग स्क्वायड की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसी तरह गुरुवार को दोपहर में जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार, दिलदार नगर चौकी प्रभारी डीपी यादव, आरपीएफ एसआई देवेन्द्र कुमार की टीम ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पीएसबी हाल, वाहन स्टैंडों पर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed