{"_id":"5bdca508bdec2269774f0ba1","slug":"41541186824-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्मासिस्टों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्मासिस्टों का आंदोलन स्थगित
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्टों का आंदोलन स्थगित
चंदौली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संगठन के विस्तार सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान फार्मासिस्टों के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए बयान को वापस लिए जाने पर फार्मासिस्टों ने आयोजित होने वाले आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। जिला मंत्री आरके यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का बयान वापस लेने के बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया गया है, वहीं 12 नवंबर को होने वाला आंदोलन भी स्थगित रहेगा। कहा कि संगठन में शक्ति है और इसे के बूते ही समस्याओं का निराकरण संभव है। आज सरकार ने फार्मासिस्टों की मांग पर विचार किया और स्वास्थ्य मंत्री अपनी बात वापस लेनी पड़ी। कहा कि हम सभी को आगे भी इसी तरह संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहे और संगठन द्वारा दी जा रही जिम्मेदारियों को भी निभाएं।