{"_id":"5b9571a8867a557ff666ab25","slug":"41536520616-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य समान वेतन के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य समान वेतन के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। वित्तविहीन शिक्षक व शिक्षणेत्तर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों ने समान कार्य-समान वेतन की मांग करते हुए सेवा नियमावली के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया। वहीं सरकार पर शिक्षकों को साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। चेताया कि जल्द ही संगठन के बैनर तले शिक्षक अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षक विधायक प्रमोद मिश्र ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा अन्याय किया जा रहा है। जबकि शिक्षक पूरे मनोयोग के साथ शैक्षिक कार्यों का निष्पादन करते हैं। शिक्षक नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा नियमावली और समान कार्य समान वेतन की मांग शिक्षकों द्वारा कई वर्षों से की जा रही है। लेकिन पूर्व और वर्तमान की सरकारों ने शिक्षकों की मांगों पर विचार नहीं किया। इससे शिक्षकों में सरकार के रवैये को लेकर गहरी नाराजगी है। कहा कि संगठन के बैनर तले वित्तविहीन शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी जल्द ही सरकार के खिलाफ और अपने हक के लिए आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आंदोलन की रुप रेखा तय करने और शिक्षक संगठनों को एकजुट करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में लालबिहारी यादव, चंद्रशेखर सिंह, हरिओम सिंह, लालबहादुर, अजय सिंह, सुरेंद्र तिवारी, ललित, रामायन, संजीव यादव, दयानंद, सज्जन कुमार सिंह, अंजनी सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।