{"_id":"5b8c378742c792464b1c6515","slug":"41535915911-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर 245 रोगियों की जांच कर दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर 245 रोगियों की जांच कर दी दवाएं
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंपावरमेंट सोसाइटी और आयुष हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेवसा पचफेडवा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 245 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई। इस दौरान डेढ़ सौ लोगों के हड्डियों में कैल्शियम की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक टिप्स दिए।
सामाजिक संस्था इंपावरमेंट सोसाइटी की ओर से ग्रामीण इलाकों में लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से न सिर्फ लोगों के रोगों की जांच कर दवाएं दी जाती है बल्कि लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए जाते हैं। इसी क्रम में सुबह दस बजे चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची। इसके पहले लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुष्मिता वर्मा की देख रेख में बीएमडी मशीन के माध्यम से 150 लोगों के हड्डियों में कैल्शियम की जांच की गई। वहीं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. शकील अख्तर की देख -रेख में लोगों के ईसीजी और शुगर जांच की गई। इस दौरान संस्था के सचिव डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मोबाइल मेडिकेयर यूनिट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब कमजोर और बुजुर्गों की सेवा करना हमारा उद्देश्य है। इन शिविरों के माध्यम से गंभीर रोगों की पहचान हो जाती है और समय से उनका इलाज हो जाता है। शिविर में राजेश तिवारी, मनोज पाठक, अरविंद रस्तोगी, डॉ. विनोद मिश्र, डॉ. विनोद शर्मा, सुशील कुमार, पुजारी बिंद, सुरेन्द्र कुमार, मीरा सिंह, पद्मा सिंह, रेवसा प्रधान मोजिबुल्ला अंसारी मौजूद रहे।