{"_id":"5b68a8534f1c1bed238b5050","slug":"41533585491-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू जागरूकता व नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू जागरूकता व नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कस्बा स्थित मंगल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में तंबाकू जागरूकता व नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ व समाजिक संस्था रूरल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों व अभिभावकों को धूम्रपान से होने वाले बीमारियों के बाबत विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में तंबाकू का सेवन न करने कि सलाह देते हुए विद्यालय परिसर को तंबाकू रहित बनाने के लिए विद्यालय के प्रवक्ता सत्यप्रकाश गुप्ता को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने बताया कि नशा का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है। अंत में विद्यालय परिसर सहित कस्बा में जगह- जगह नशा उन्मूलन संबंधित पोस्टर भी लगाए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवपूजन साहू, संतोष गुप्ता, अरविंद गुप्ता, कन्हैया चौबे, पवन कुमार व छात्र उपस्थित थे।