{"_id":"5a7610ab4f1c1ba3268b8239","slug":"41517686955-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रथा रोकने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रथा रोकने को किया जागरूक
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस छात्रों का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सुुबह प्रभारी डा. मोरध्वज सिंह द्वारा स्वयं सेवकों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया तथा योगा में सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिवार के साथ ही कैंप में उपस्थित बसारिकपुर गांव के लोगों को दोपहर का भोजन करवाया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने दहेज प्रथा पर रोक लगाने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर से रैली निकली और बसारिकपुर गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। गांव में के विभिन्न स्थलों पर इस कुप्रथा से बचने के निवेदन संबंधी पंफलेट भी चस्पा किए। इस दौरान बिनोद कुमार, सर्वजीत चौहान आदि रहे।