फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फीडर का उद्घाटन हुआ तो किसान फूंकेगें विधायक का पुतला

फीडर का उद्घाटन हुआ तो किसान फूंकेगें विधायक का पुतला

Sat, 23 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
फीडर का उद्घाटन हुआ तो किसान फूंकेगें विधायक का पुतला
विरोध किया

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव स्थित नव निर्मित रेरुआ स्वतंत्र फीडर के उद्घाटन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) और लघुडाल विभाग आमने सामने आ गए हैं। फीडर निर्माण में हुई अनियमितता की जांच कराने की मांग को लेकर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को रेरुआ फीडर पर अनिश्चित कालीन धरना आरंभ कर दिया। जबकि विभाग ने फीडर का उद्घाटन विधायक सुशील सिंह से 24 दिसंबर को कराने की घोषणा कर चूका हैं। चेताया हैं कि 23 दिसंबर को कोई सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर मौजूद नहीं हुआ तो किसान रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और लघुडाल एक्सीइएन का पुतला दहन करेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल अध्यक्ष संत विलास सिंह कहा कि कई बार उच्चाधिकारियों से निर्माण कार्य में हुए अनियमितता की जांच कराने की गुहार गई। लेकिन कुछ हुआ नहीं। कहा कि अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ सिंह द्वारा सैयदराजा विधायक से 24 दिसंबर को उद्घाटन की तिथि तय कर दी गई है। यह ठीक नहीं है। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुमंत सिंह अन्ना ने कहा कि अनियमितता की जांच कराए बगैर उद्घाटन नही होने दिया जाएगा। धरनारत किसान यूनियन के लोगों का कहना था कि पहले स्वतंत्र फीडर की जांच कराकर व्याप्त विसंगतियों को दूर कर सिंचाई मंत्री से उद्घाटन कराया जायेगा। अन्यथा सैयदराजा विधायक और अधिशासी अभियंता का रविवार को दिन में दो बजे पूतला दहन किया जाएगा । इस दौरान शिवबच्चन सिंह, कमलेश सिंह, देवेंद्र यादव, कामेश्वर यादव, जमालु अंसारी, लक्षिराम शर्मा, मुन्ना सिंह, सत्येंद्र सिंह, बालिस्टर यादव, झुन्ना आदि किसानों ने धरने को संबोधित किया। अध्यक्षता हरिद्वार सिंह व संचालन योगेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


हरहाल में होगा फीडर का उद्घाटन
कंदवा। लघु डाल नहर के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि यदि किसी को स्वतंत्र फीडर के कार्य में कहीं भी अनियमितता दिख रही है तो उसे जांच कराने की मांग जायज हैं। लेकिन आगामी 24 दिसंबर को फीडर का उद्घाटन तय कर दिया गया हैं। जो हरहाल में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed