फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

Tue, 19 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

विज्ञापन
मुगलसराय। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर जिले के भाजपाजन खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, जुलूस निकाला और पटाखे छोड़े। इस दौरान हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी पंडित दिनदयाल उपाध्याय नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार के आवास पर एकत्र हुए। इसके बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते जुलूस निकाला। हर हर मोदी, घर घर मोदी, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि के नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण करते हुए चेयरमैन के आवास पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान हुई गोष्ठी में राणा प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह से गुजरात एवम हिमांचल प्रदेश में लोगों ने भाजपा पर अपना पूरा विश्वास जताया है, इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के नीतियों व विकास की जीत हुई है। जुलूस व सभा में संतोष खरवार, विष्णुकांत अग्रवाल, सदानंद दुबे, सुधीर घोष, राजकिशोर सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, आशीष, भानू तिवारी, सुनील शर्मा, चंद्रजीत उर्फ डब्बा तिवारी,अशोक सोनकर, रंजीत कुमार , गोविंद केशरी, अमित केशरी, संजय अग्रवाल, राजू इकबाल, बबलू यादव, जैनेन्द्र दुबे, मनीष गुप्ता , राहुलराज, प्रभात पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अशोक सैनी, राहुल जायसवाल उर्फ लकी, महेंद्र पटेल, जय किशन, चंदन खरवार, विवेक कुमार सिंह, नीरज, सन्नी आदि शामिल रहे। संचालन आलोक वरुण ने और धन्यवाद ज्ञापन अशोक सिद्धार्थ ने किया। पडाव संवाददाता के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल के नेतृत्व में स्थानीय चौराहे पर ढोल नगाड़ों के नेतृत्व में भाजपाजनों ने खुशी मनाई। इस मौके पर प्रमोद पटेल, रघुनाथ प्रजापति, बेचू दीवान, पवन अरोड़ा, गणेश चौरसिया, रमेश पटेल, राजकुमार, कन्हैया आदि उपस्थित रहे। शहाबगंज संवाददाता क अनुसार शहाबगंज मंडल कार्यकर्ताओं ने सेमरा बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चकिया भगवान दास मौर्य, शिवपुजन राम, अरुण गुप्ता, श्याम बिहारी पाल, हंसराज, सुरेश साहनी, गोपाल मोदनवाल, रामदुलार, प्रभुराम आदि रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार उदय प्रताप सिंह पप्पू के नेतृत्व मंण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह के आवास पर भाजपा की दो राज्यों में मिली जीत पर खुशी मनाई। इस अवसर पर शिवलाल जायसवाल, गोपाल गुप्ता, रामजी मोदनवाल, डॉ. मुकेश सिंह, श्याम सुंदर मौर्य, प्रभु चौहान, जयप्रकाश सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, रणजीत कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह, राजू सिंह, सर्वेश, योगेन्द्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन


25 को अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन
कंदवा(ब्यूरो)। सैयदराजा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को प्राथमिक विद्यालय धीना पर मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह के अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान हिमाचल व गुजरात में पाटी की जीत पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर रामजी तिवारी, जयप्रकाश उपाध्याय, रितेश पांडेय, गणेश अग्रहरि, विनोद सिंह, श्यामसुंदर सिंह, रमाशंकर सिंह, विकास सिंह, संजय पांडेय, अशोक सिंह, आलोक राय, संतोष सिंह, सुनील पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed