फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   40 laakh kee pratibandhit dava baraamad, ek giraphtaar

मिनी ट्रक से 40 लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
40 laakh kee pratibandhit dava baraamad, ek giraphtaar
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को जगदीशसराय स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एनएच पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मिनी ट्रक से 40 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित 175 शीशी फेंसिडाइल सीरप व 16,960 शीशी एसकफ सीरप बरामद कर लिया। जिसे ट्रक में लदे क्राकरी की पेटियों के नीचे छिपाकर बिहार प्रांत के औरंगाबाद में ले जाया जा रहा था। इस दौरान वाहन के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी अमित कुमार ने प्रबंधित दवाओं के बरामदगी और तस्कर के गिरफ्तारी की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की रात कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को सूचना मिली कि तस्कर प्रतिबंधित दवाइयों की खेप लेकर बिहार व पूर्वोत्तर राज्यों में जाने की फिराक में है। इस पर स्वाट टीम प्रभारी अभय सिंह, सत्येंद्र यादव और सदर कोतवाल अशोक मिश्रा ने हमराहियों के साथ जगदीशसराय स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर घेरेबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद मिनी ट्रक आता दिखा। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो क्राकरी लदे पेटियों की नीचे प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। इसमें 175 शीशी फेंसिडाइल सीरप व 16960 शीशी एसकफ बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन के चालक राजस्थान प्रांत के भरतपुर जिले के नदवाई थाना के अलीपुर गांव निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित दवाओं की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने स्वीकार किया कि प्रतिबंधित दवा की खेप लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। बताया कि बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित दवा की मांग रहती है। ऐसी दवाओं का प्रयोग नशे के रुप में ज्यादा होता है। इसी के चलते इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed