फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   37 kg silver and 439 grams of gold jewellery recovered

Chandauli News: 37 किलो चांदी 439 ग्राम सोने के जेवरात बरामद

Sun, 24 Aug 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
37 kg silver and 439 grams of gold jewellery recovered
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और आरपीएफ स्पेशल टास्क टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की रात तस्करी कर ले जा रहे 37.5 किलो चांदी, 439 ग्राम सोने के जेवरात और दो लाख रुपये नकद के साथ तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

बरामद सोने और चांदी के जेवर की कीमत 68 लाख आंकी गई है। साथ में दो लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। आरपीएफ ने बरामद जेवरात और तस्करी के आरोपियों को आयकर विभाग वाराणसी के हवाले कर दिया। एक आरोपी धनबाद और एक गाजीपुर जा रहा था।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि शुक्रवार की रात स्टेशन पर संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। तीनों को पकड़ कर उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चांदी और सोने के जेवर मिले। पूछताछ करने पर तीनों कागजात नहीं दिखा सके। इस पर तीनों को पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तीनों ने अपना नाम क्रमश: नौशाद खान, निवासी बहुअरा, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर, शशि कुमार वर्मा निवासी के 43/08 पत्थर गली जतनवर, बंगालीबाड़ा थाना कोतवाली मैदागिन, वाराणसी और आकाश कुमार वर्मा निवासी मनईटाड, थाना धनसार जिला धनबाद, झारखंड बताया। आरपीएफ ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी।
मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने जांच के बाद बरामद चांदी के जेवरात 37.5 किलो और सोने के जेवरात 439.370 ग्राम बताया। तीनों के पास से दो लाख रुपये नकद भी बरामद हुए।

बरामद जेवरात और नकदी सहित कुल 54.17 लाख 562 रुपये रहे। बरामद जेवरात, नकदी और तस्करी के तीनों आरोपियों को आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed