{"_id":"5c719d12bdec2273667923ea","slug":"31550949650-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने शनिवार को पुलवामा की घटना के विरोध में मुख्यालय पर जुलूस निकाला। पूरे नगर का भ्रमण कर कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया और पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। वहीं कश्मीर से धारा 370 व 54ए हटाने की पुरजोर मांग कर आतंकी घटना में मारे गए शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के नागरिकों को एक समान अधिकार दिए गए, वहीं जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए लगाकर विशेषाधिकार प्रदान किया गया, जो अब राष्ट्रद्रोहियों, आतंकियों व पाकिस्तानियों का संरक्षक बन चुकी है। संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार के लिए को ध्यान में रखकर इसे हटाया जाना जरूरी हो गया है। आए दिन घाटी में आतंकी हमले, मुठभेड़ की वजह से देश के वीर जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। कहा कि आंतकियों पर लगाम लगाने व कश्मीर के हालात में सुधार के लिए सरकार धारा 370 व 35ए को यथाशीघ्र समाप्त करें, ताकि अब आंतकियों को कश्मीर में किसी तरह की मदद मिल सके। चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे। इस दौरान , अभिषेक सिंह, केशरी नन्दन तिवारी, विवेक सिंह, धीरज, पंकज, नित्यानन्द पांडेय, पंकज सिंह, रवि नागेंद्र सिंहपंकज मिश्रा, वेद प्रकाश, गौरव अग्रहरि रहे।