फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नौगढ़ में रजिस्ट्री कार्यालय संचालन के लिए डीएम से मिलेंगे भाजपाई

नौगढ़ में रजिस्ट्री कार्यालय संचालन के लिए डीएम से मिलेंगे भाजपाई

Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़ में रजिस्ट्री कार्यालय संचालन के लिए डीएम से मिलेंगे भाजपाई

विज्ञापन

नौगढ़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों की स्थानीय दुर्गा मंदिर पर पोखरे पर सोमवार को हुई बैठक में नौगढ़ तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय संचालित करने के लिए डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी ने कहा कि नौगढ़ में तहसील तो बन गया लेकिन यहां सुविधाएं न के बराबर है। रजिस्ट्री कार्यालय संचालित न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। बैठक में नौगढ़ तहसील भवन और आवासीय परिसर का निर्माण ब्लाक कार्यालय के आस पास करने की मांग की। कहा कि देवखत में तहसील भवन का निर्माण कराने की योजना है, यह गलत है। कहा कि देवखत में तहसील भवन सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से अच्छा नहीं होगा। कहा कि जल्द ही डीएम से मिलकर मांग की जाएगी। बैठक में नंदलाल जायसवाल, पारसनाथ खरवार, सुदर्शन चौहान, लालभरत कन्नौजिया, अनिल शर्मा, अमेरिका साहनी, बलदेव यादव, शंकर विश्वकर्मा, अजीत प्रजापति, रामवृक्ष कोल, चंद्रसेन मोदनवाल, पुरुषोत्तम, संदीप मौर्य, रामकिशन पाल, आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




नौगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्थानीय तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगरही के सहायक अध्यापक हंसलाल ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्लाक नौगढ़ का नेतृत्व करते हुए हंस लाल ने 100 मीटर और 200 मीटर में गोल्ड मेडल, गोला प्रक्षेप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा इंचार्ज प्रधानाध्यापक गणेश राम ने गोला प्रक्षेप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदित पूर सुर्रा के सहायक अध्यापक महेश कुमार तेंदुलकर ने भी लांग जंप में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में नौगढ़ का नाम रोशन करने वाले अध्यापकों को प्राथमिक शिक्षक संघ नौगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय और महामंत्री श्रवण कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed