फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अति पिछड़ी जाति को प्रदेश सरकार कर रही गुमराह

अति पिछड़ी जाति को प्रदेश सरकार कर रही गुमराह

Mon, 31 Dec 2018 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अति पिछड़ी जाति को प्रदेश सरकार कर रही गुमराह

विज्ञापन
चंदौली। अति पिछड़ों जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का धरना सातवें दिन रविवार को भी मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर जारी रहा। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अति पिछड़ी जातियों को गुमराह कर रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग में सर्वाधिक जातियों के शामिल होने के कारण अति पिछड़े वर्गों के लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा और गौंड आदि जातियों को कोई वास्तविक लाभ न पहुंचा कर सरकार वोट के लिए केवल गुमराह कर रही है। इन जातियों की सूची को तीन हिस्सों में बांटकर उनके लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण को उनकी आबादी के अनुपात में बांट जाए। कहा देश के कई अन्य राज्य बिहार, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरानभूपेंद्र सिंह, चंद्रमा राजभर, इंदू देवी, सुनीता कन्नौजिया, सुदर्शन, वकील, त्रिलोकी, नारद, पंचम, गोपाल, अनिरुद्ध, विजयी, दिनेश, विनोद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed