{"_id":"5c1e8dcabdec2256f43680b2","slug":"31545506250-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। धानापुर गांव में अधिकारियों द्वारा चकबंदी प्रक्रिया में बतरती गई अनियमिता से लोगों में नाराजगी है। शनिवार को समासेवी अंजनी सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम नवनीत सिंह चहल को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि भू माफियाओं से सांठ गांठ करके अधिकारियों ने गांव सभा, कब्रिस्तान, श्मशान और ब्लाक की जमीन की मालियत लगा दिया और उसके बदले भू माफियाओं को दूसरे आराजी में जमीन दे दी गई है। इसके अलावा मेडिकल कालेज, राजकीय बालिका डिग्री कालेज और बंद पड़े कैनालों को संचालित कराने की मांग की।
समाजसेवी अंजनी सिंह का कहना रहा कि सैयदराजा में बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने के लिए राजकीय बालिका महाविद्यालय बनकर तैयार है। लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा बिल्डिंग को हैंड ओवर नहीं करने से बालिकाओं को अगले सत्र में यहां प्रवेश मिलने की संभावना क्षीण हो गई है। कहा कि पूर्व की सरकार के समय में धानापुर के माधोपुर में राजकीय मेडिकल कालेज प्रस्तावित है। लेकिन जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के चलते यहां निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया है। कहा कि धानापुर गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की नए सिरे से जांच होना आवश्यक है। अधिकारी कुछ लोगों से मिली भगत करके सरकारी जमीनों का बंदर बांट कर रहे है। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह चकबंदी की पूरी प्रक्रिया की जांच कराएंगे। इस दौरान संजय मौर्य, पिंटू पाल, नवीन खरवार, संजय जैसल, शिवम सिंह शिवा, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिंह, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।