{"_id":"5c057af4bdec22415f3d9b72","slug":"31543863028-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने बढ़े किराए पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने बढ़े किराए पर जताया रोष
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के सदस्यों की बैठक सोमवार को सरैया गांव में हुई। इसमें इलिया-चकिया मार्ग पर वाहन स्वामियों व चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के नाम पर सवारी वाहन स्वामियों व चालकों ने लगभग डेढ़ गुना किराया बढ़ा दिया है। पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में कमी आने के बाद भी बढ़े किराए में कमी नहीं जा रही है। आलम यह कि चकिया से सैदूपुर की महज छह किमीकी दूरी का किराया वाहन चालक 15 रुपये ले रहे हैं। इसके अलावा 14 किमी दूरी वाले चकिया से इलिया की सवारियों से 20 की जगह 30 रुपया लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के मूल्यों के पुराने दर पर पहुंच जाने के बाद भी बढ़ा किराया वापस नहीं लिया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि वाहन स्वामी बढ़ा किराया शीघ्र वापस नहीं करते तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संजय पांडेय, भगवान दास केशरी, तुलसी प्रसाद, ओम प्रकाश, लाल बहादुर, भरत लाल, ओम प्रकाश, जयप्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे।