फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कार्यशाला में सतर्कता के प्रति किया जागरूक

कार्यशाला में सतर्कता के प्रति किया जागरूक

Sat, 03 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में सतर्कता के प्रति किया जागरूक
पीडीडीयू नगर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रमों का दौर जारी है। शुक्रवार को मुगलसराय मंडल सभागार में प्रश्नोत्तरी कार्यशाला के माध्यम से रेल कर्मियों को जागरूक किया गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल सभागार में प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यालय से एसडीजीएम सतर्कता 4 उप मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा छह मुख्य सतर्कता निरीक्षक पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा मंडल के सभी शाखा अधिकारियों की मुख्यालय से आई टीम द्वारा सर्तकता से संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इसमें सभी विभाग के अधिकारियों ने सतर्कता से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया। बाद में शाम साढ़े तीन बजे से छह बजे तक बाकले जिमखाना में ओपन सत्र कार्यशाला में मुख्यालय से आई सतर्कता टीम ने वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से सतर्कता के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। चहनियां संवाददाता के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह में लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम सभा रामगढ़ के प्रधान प्रभुनारायण सिंह उर्फ लल्ला सिंह सतर्कता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह सहित सभी सदस्यों ने निष्ठा की शपथ ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रामगढ़ के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार चौधरी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह, कैलाश यादव,वीरेंद्र यादव, अमरनाथ, सीताराम, ज्ञान प्रकाश, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed