{"_id":"5b68a8554f1c1b61508b779e","slug":"31533585493-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में ठहराव से बांधों का जलस्तर भी ठहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में ठहराव से बांधों का जलस्तर भी ठहरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बरसात न होने से बांधों के जलस्तर में कोई वृद्धि नहीं दर्ज की गई है। बांधों से पानी न छोड़े जाने से भी जलस्तर जस का तस बरकरार है। बबुरी क्षेत्र के किसानों की मांग के बावजूद चंद्रप्रभा बांध से पानी छोड़ने के अभी कोई आसार नजर नही आ रहे हैं।
नौगढ़ बांध का जलस्तर अब भी 858 फीट पर बरकरार है तो मूसाखाड़ बांध का जलस्तर भी 342 फीट पर रुका हुआ है। नहरों में पानी न छोड़े जाने के बावजूद भी कर्मनाशा सिस्टम पर आधारित 90 प्रतिशत खेतों की रोपाई बरसात के चलते हो चुकी है। चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर वर्तमान में 754 फीट पर स्थिर है। इस बांध से पानी छोड़े जाने की मांग बबुरी क्षेत्र के किसान कर रहे हैं। लेकिन अभी तक बांध से पानी छोड़े जाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चंद्रप्रभा बांध से पानी छोड़कर चंद्रप्रभा रेगुलेटर से नहरों के जरिये बबुरी क्षेत्र की सिंचाई होती है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार बबुरी क्षेत्र के किसानों की ओर से चंद्रप्रभा बांध का पानी छोड़ने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है।