{"_id":"5a3d60664f1c1bca678c315d","slug":"31513971814-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में विजेताओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में विजेताओं का हुआ सम्मान
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के जनौली(कम्हारी) स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुगलसराय में आयोजित चंदौली डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन शतरंज प्रतियोगिता में शामिल विद्यालय के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय और प्रधानाचार्य अखंडानंद तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
शतरंज प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में उज्ज्वल सिंह द्वितीय, आशीष राय छठवां, अनुज बिंद आठवां, यथार्थानन्द ने नौवां स्थान प्राप्त किया। जबकि जुनियर वर्ग में अंकुर प्रथम, अनंत द्वितीय, आकाश तृतीय तथा रीतिक रौशन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेल का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में होना चाहिए। जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने पूरे जनपद में अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अखंडानंद ने कहा कि शतरंज खेलने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। हम आगे भी अपने विद्यालय के बच्चों को खेल की अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण देकर खेलने के लिए बाहर भेजने का प्रबंध करेंगे।