फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कई के अरमानों पर आरक्षण ने पानी फेरा

कई के अरमानों पर आरक्षण ने पानी फेरा

Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कई के अरमानों पर आरक्षण ने पानी फेरा

विज्ञापन
मुग़लसराय। निकाय चुनाव की डुगडुगी धीरे-धीरे बजने लगी है। नेता चुनाव लड़ने के लिए बिसात बिछाने लगे हैं। वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद नगर पालिका चेयरमैन पद की आरक्षण की सूचना आ गई है । मुगलसराय सीट अनुसूचित जाति के खाते में गई है। 20 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी गई।

धान के कटोरे का एक मात्र नगरपालिका इस बार चुनावी दृष्टि से सुर्खियों में है। इस बार वार्डों का परिसीमन बदला है। इसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया से कई बार सदस्य बने लोगों के लिए इस बार समस्या आ गई है। इस बार चक्रमणीय तरीके से मुगलसराय नगरपालिका का चैयरमैन पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। पिछड़ी जाति बाहुल्य इस क्षेत्र में किसी भी दल में कद्दावर दलित नेता नही है अब तक हुए चुनाव में पिछड़े ही बाजी मारे है। जिसमें दो बार महिलाएं पद पर काबिज हुई हैं। अनुसूचित जाति के लिए पद का आरक्षण आने की सूचना से कई लोगों के सपने टूट चुके हैं। अब अन्य दलों में दलित नेताओं के खोज शुरू हो गई है। इस बार सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेंगे। सीट के आरक्षण के दायरे में आने के साथ ही भाजपा में कई दावेदार सामने आने लगे है वही बसपा में पहले से कई नेता अंदर ही अंदर टिकट पाने के जुगत में लगे है । वहीं समाजवादी पार्टी में भी कई नेता अब टिकट पाने के लिए लग रहे है। कांग्रेस भी उम्मीदवार की खोज में लग गई है। 20 अक्टूबर तक इस आपत्ति मांगी गई है। अब तक एक अल्पसंख्यक, दो बार चौहान, दो बार जायसवाल चैयरमैन बने है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed