{"_id":"59da7f514f1c1bd8538b6542","slug":"31507491665-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की किल्लत से कालोनीवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की किल्लत से कालोनीवासी परेशान
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के तहसील फीडर से जुड़ा चकिया नगर के कालिकाधाम कालोनी में पिछले दिनों एबीसी केबिल जलने के कारण तीन दिनों से बिजली व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। उमस भरी गर्मी में लगभग 72 घण्टों से ठप बिजली से नागरिकों में गुस्सा है। बिजली सप्लाई बहाल के लिए लोगों अधिकारियों से मांग की है।
नगर में आईपीडीएस योजना के तहत एबीसी केबिल लगाया जा रहा है। जिसमें नगर के कालिकाधाम कालोनी में कुछ दिनों पूर्व केबिल बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। पांच अक्टूबर गुरुवार की शाम बिजली आपूर्ति के लगभग दस मिनट बाद केबिल जगह-जगह तेज आग की लपटो में जलने लगा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तथा फायर बिग्रेड की टीम व विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाये। तब तक केबिल जलकर नष्ट हो गया था। जिसकी सुधार करने के लिए केईआई कार्यदायी संस्था की टीम ने 6 अक्तूबर शुक्रवार को जूट गई। लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिससं पेयजल व बिजली की गंभीर संकट बना हुआ है। कालोनी के संतोष झा, विपीन यादव, घनष्याम यादव, चन्द्रदेव, गोपाल, अजय आदि नागरिकों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।