फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   300 transformers kept in store, claim to provide better electricity in summer

Chandauli News: 300 ट्रांसफार्मर स्टोर में रखे, गर्मी में बेहतर बिजली देने का दावा

Tue, 09 Apr 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
300 transformers kept in store, claim to provide better electricity in summer
पीडीडीयू नगर। गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। वहीं, बिजली की खपत बढ़ने से आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए विद्युत निगम तैयारी में जुट गया है। अधिकारियों का दावा है कि स्टोर में विभिन्न क्षमता के करीब तीन सौ ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। वहीं, जहां लोड बढ़ता है, वहां के ट्रांसफार्मर हटाकर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा कार्यदायी संस्था को अप्रैल के अंत तक जर्जर एलटी और हाईटेंशन तार बदलने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मियों में ज्यादा लोड बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या बिजली के जर्जर तारों के टूटने और ट्रांसफार्मरों के जलने की होती है। इसको लेकर जिले में बिजली विभाग ने गर्मियों से काफी पहले ही व्यवस्था में सुधार करने की तैयारी शुरू कर दी थी। विभाग ने जिले के तीनों डिविजन में कम क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह नए व अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिलेभर में पांच सौ के करीब ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य चल रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की गति काफी धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed