फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 thousand injured in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जख्मी

Sat, 22 Aug 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
25 thousand injured in police encounter
चकिया। कोतवाली पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच शनिवार की भोर में चंद्रावती पहाड़ी के समीप मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश का पकड़ कर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायल बदमाश जिले के टापटेन अपराधी में शामिल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलावर गांव निवासी अपराधियों की टापटेन की सूची में शामिल समीर उर्फ सुल्तान मूल रूप से सिकंदरपुर, थाना चैनपुर, कैमूर (बिहार) का निवासी है। बेलावर में इसकी ससुराल भी है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। शनिवार की सुबह छह बजे पुलिस सुल्तान की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही बदमाश भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर वह फायरिंग करते हुए चंद्रावती पहाड़ी के समीप पहुंच गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली सुल्तान के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने घायल अपराधी को संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। वहीं सुरक्षा के लिहाज से बेलवार गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। सूचना पाकर सीओ चकिया जगतराम कन्नौजिया अस्पताल पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। एएसपी नक्सल अनिल कुमार ने बताया कि समीर उर्फ सुल्तान मूलत: बिहार का रहने वाला है लेकिन इस पर जिले में एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गो तस्करी, हत्या का प्रयास, लूट सहित विभिन्न मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed