{"_id":"67426506c4b822a56404a72b","slug":"25-soldiers-including-two-inspectors-three-sis-deployed-yet-there-is-a-jam-at-the-stop-chandauli-news-c-189-1-svns1010-123553-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई समेत 25 जवान तैनात, फिर भी पड़ाव पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई समेत 25 जवान तैनात, फिर भी पड़ाव पर लगा जाम
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहे पर पुलिस प्रशासन के सारे इंतजाम फेल हो गए हैं। डोमरी में चल रही शिव महापुराण की कथा को देखते हुए पड़ाव चौराहे पर दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई सहित 25 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जाम लगने से लोग ढाई घंटे तक जूझते रहे। शाम को पांच हजार से ज्यादा छोटे और बड़े वाहन जाम फंसे रहे।
जांच को देखते हुए पिछले दिनों चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने अवैध ऑटो स्टैंड को हटवाया था। इससे जाम की समस्या कम हो गई थी। इसके बाद 20 नवंबर से डोमरी में शुरू हुई शिव महापुराण की कथा में लाखों की भीड़ जुटने से जाम की समस्या फिर गंभीर हो गई है। इसको देखते हुए चौराहे पर दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई समेत 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके बावजूद शाम को कथा समाप्त होने के बाद भीषण जाम लग रहा है। लगातार चौथे दिन शनिवार को 5:30 से रात आठ बजे तक पूरा इलाका जाम से जकड़ा रहा। पड़ाव चौराहे से रामनगर, पीडीडीयू नगर और वाराणसी मार्ग पर तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में पांच हजार से ज्यादा वाहन फंसे रहे।