फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 quintals of khoya made of powder was destroyed by throwing it in the pond

Chandauli News: पाउडर से बना 25 क्विंटल खोवा तालाब में डालकर किया नष्ट

Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
25 quintals of khoya made of powder was destroyed by throwing it in the pond
पीडीडीयू नगर। नगर में स्थित मिठाई की दुकानों पर मिलावटी खोवे की सप्लाई की सूचना पर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास छापा मारकर तीन गाड़ियों पर लदा पाउडर से बना लगभग 25 क्विंटल खोवा बरामद किया। इस दौरान खोवा लेकर आए सभी लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोवा को रेलवे स्टेशन के समीप बने तालाब डलवा दिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने नष्ट किए गए खोवे की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई। नगर में जीटी रोड किनारे खोवा मंडी है। यहां 32 से 35 खोवे की आढ़त है। मंडी से हर रोज बनारस और आसपास के जिलों के अलावा बैजनाथ धाम तक खोवा जाता है। हर रोज लगभग सौ क्विंटल खोवे की खपत होती है। बाजार में अत्यधिक खोवे की खपत होने कारण कई लोग पाउडर से खोवा बनाकर खपाने लगे हैं। बाजार में धड़ल्ले से मिलावटी खोवे की बिक्री होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। यहां एक ऑटो और दो मालवाहक में खोवा बरामद किया। इस दौरान खोवा लेकर आए लोग वहां से फरार हो गए। टीम ने काफी देर तक खोवा लेकर आने वालों का इंतजार किया। बाद में टीम ने लगभग 25 क्विंंटल खोवे को रेलवे स्टेशन के पास तालाब में नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पाउडर से बने लगभग 25 क्विंटल खोवे को पानी में डलवा दिया गया है। खाद्य विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed