{"_id":"67acefcec242a942f30b6187","slug":"22-trains-left-from-pddu-junction-to-prayagraj-15-trains-reached-pddu-junction-from-prayagraj-chandauli-news-c-20-1-vns1073-886291-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज के लिए चलीं 22, प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची 15 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज के लिए चलीं 22, प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची 15 ट्रेनें
विज्ञापन
डीआरएम ने अधिकारियों संग रेलवे स्टेशन पर पहुंच लिया वस्तु स्थिति का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। महाकुंभ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन सतर्क रहा। बुधवार को भीड़ काे संभालने के लिए अप और डाउन की ओर लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। बुधवार शाम तीन बजे तक प्रयागराज के लिए 22 जबकि प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन के लिए 15 ट्रेनें चलाई गईं। वहीं डीआरएम राजेश गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों संग रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बुधवार को माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज से पलट प्रवाह का असर दिखा। इसके पूर्व मंगलवार को प्रयागराज जाने वालों की भीड़ रही। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे से शाम तीन बजे तक पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज के लिए 22 और प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन के लिए 15 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके पहले डीआरएम राजेश गुप्ता ने दोपहर 12 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच कर भीड़ की स्थिति को देखा। उन्होंने सभी प्लेटफार्म, यात्री ठहराव स्थल आदि पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीईएन (समन्वय) सूरज कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल रहे।