फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 pairs of trains will stop at PDDU Junction from June 1

पीडीडीयू जंक्शन पर आज से होगा 22 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव

Sun, 31 May 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
22 pairs of trains will stop at PDDU Junction from June 1
पीडीडीयू नगर। कोविड 19 की वजह से 25 मार्च से बंद यात्री ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू किया जाएगा। रेलवे की ओर शुरू की गई दो सौ यात्री स्पेशल ट्रेनों में 22 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर होगा। इस दौरान ट्रेनों में और स्टेशन पर कोरोना से बचाव के उपाय किए गए हैं। वहीं सोमवार से संचालित ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने यात्रियों को टिकट कंफर्म होने के साथ अकेले जाना होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से लगभग दो माह तक यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद था। लेकिन एक जून से दिल्ली-हावड़ा रूट पर सिकंदराबाद, संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें फिर से चलने लगेंगी। इससे पहले रेलवे 12 मई से 15 जोड़ी एसी यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया। राजधानी ट्रेनों की तर्ज पर चल रही इन ट्रेनों में फिलहाल छह जोड़ी ट्रेनें पहले से स्थानीय स्टेशन से होकर गुजर रही हैं। अब सोमवार से दो सौ नान एसी स्पेशल यात्री ट्रेनों को चलाया जा रहा है। सोमवार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 16 जोड़ी ट्रेनें स्थानीय जंक्शन से होकर गुजरेंगी। जबकि छह राजधानी स्टेशन पर पहले से रुक रही हैं। इस तरह कुल 22 जोड़ी ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रुकेंगी
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन की जिन ट्रेेनों का ठहराव होगा, उसमें नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्रनगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, दानापुर पूणे एक्सप्रेस, अहमहदाबाद पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस, दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कुर्ला पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस और संघमित्रा एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे पहले आना होगा स्टेशन
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से सोमवार से चलने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डीआरएम पंकज सक्सेना की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यात्रियों को ट्रेन आने से डेढ़ घंटे पहले आना होगा। स्टेशन/प्लेटफार्म/ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट आरक्षण वाले यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। ट्रेनों में इन रूट और करंट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्री चादर, तकिया आदि स्वयं अपने घर से ला सकते हैं। यह सुविधा गाड़ी में उपलब्ध नहीं है। यात्री संभव हो तो स्वयं भोजन पानी घर से लेकर चलें। सभी यात्री कोविड 19 के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर जारी निर्देश का अनुपालन करेंगे।

यात्रा के दौरान कई बदलाव देखने को मिलेंगे
पीडीडीयू नगर। एक जून से चलने वाली यात्री स्पेशल ट्रेनों में कोई अनारक्षित कोच नहीं होगा। अनारक्षित कोच को सकेंड सीटिंग कोच में परिवर्तित कर दिया गया है। इसी का किराया लिया जाएगा। आरक्षित यात्री को भी ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। वेटिंग लिस्ट वालों को प्लेटफार्म पर जाने नहीं दिया जाएगा। यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश और यात्रा के दौरान फेस कवर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। यात्रियों को ट्रेन पर सवार होने वाले और उतरने वाले स्टेशन पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। यात्रा के दौरान टीटीई काले कोट में नहीं दिखेंगे। यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप की जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed