{"_id":"5c9530f3bdec221469616200","slug":"21553281267-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नब्बे फीसदी कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नब्बे फीसदी कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। यूपी बोर्ड की कापियों के मुल्यांकन का कार्य अंमित दौर में है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में हिंदी और चकिया में विज्ञान विषय की कापियों का मूल्यांकन शेष है। जबकि नगर पालिका इंटर कालेज में मुल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक का दावा है कि 25 मार्च तक मूल्यांकन पूरा करा लिया जाएगा। जबकि आठ मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन का कार्य 22 मार्च तक खत्म कर लेना था।
युपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के लिए जिले में तीन केंद्र चकिया, चंदौली और नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयूनगर बनाए गए है। यहां करीब तीन लाख से अधिक कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। अभी दो केंद्रों पर 25 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन शेष है, जिले 25 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। नगर पालिका पालिका इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है। अब वहां अंकों को एवार्ड ब्लैंक पर चढ़ाने का कार्य चल रहा है। जबकि मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में इंटर के हिन्दी विषय का मूल्यांकन चल रहा है। होली के चलते अवकाश होने के कारण मूल्यांकन का कार्य दो दिनों तक ठप रहा। वहीं चकिया में विज्ञान विषय की कापियां जांची जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि यूपी बोर्ड के कापियों का मूल्यांकन 90 प्रतिशत हो चुका है। चकिया और चंदौली के केंद्रों पर मुल्यांकन कार्य शेष है। जिसे 25 मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा।