फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गंदगी दिखे तो सेल्फी लेकर एप पर डालें

गंदगी दिखे तो सेल्फी लेकर एप पर डालें

Thu, 27 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
गंदगी दिखे तो सेल्फी लेकर एप पर डालें
पीडीडीयू नगर। यात्रा के दौरान स्टेशन परिसर अथवा ट्रेनों में कहीं भी गंदगी दिखे तो कहीं शिकायत करने की जरूरत नहीं है। बस स्मार्ट फोन से उसकी फोटो खींचिए और रेलवे के स्वच्छता मैप ऐप पर दे दीजिए। कुछ ही देर में वहां साफ सफाई की जाएगी और उसकी फोटो आपके मोबाइल पर आ जाएगा। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए रेलवे ने स्वच्छता मैप एप लांच किया है। मुगलसराय मंडल के गया और पीडीडीयू जंक्शन पर इस ऐप को एक्टिवेट किया गया है। वर्तमान में पूर्व मध्य रेलवे के कुल 16 स्टेशनों पर यह ऐप काम करेगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में मुगलसराय रेलवे स्टेशन सबसे गंदा घोषित हो चुका है। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल की बात करें तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ होती है। पीडीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन 20 हजार यात्री आवागमन करते हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने इंटेल कंपनी की सहायता से स्वच्छ मैप ऐप लांच किया गया। संबंधित पर्यवेक्षक प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेंगे और सफाई के बाद शिकायतकर्ता को इसकी तस्वीर भेजेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में वर्तमान में यह सुविधा पटना, गया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, धनबाद, डाल्टेनगंज, पासनाथ, आरा, गोमो, जमुई, किउल, कोडरमा, मोकामा और पीडीडीयू जंक्शन पर जारी किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट-
स्टेशन पर ही एक्टिव होगा ऐप का कैमरा
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता मैप ऐप की खासियत यह है कि इसका कैमरा स्टेशन पर ही एक्टीवेट होगा। इससे कोई स्टेशन और ट्रेन के बाहर की गंदगी की फोटो नहीं भेज पाएगा। इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले अथवा ऐप स्टोर से लोड किया जा सकता है। इस ऐप पर खींचे गए तस्वीर की मानीटरिंग स्टेशन के सुपरवाइजर से लेकर मंडल और मुख्यालय स्तर तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed